Sunday, April 5, 2026
Home उत्तराखण्ड जिले भर में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे

जिले भर में लगाए जाएंगे 15 हजार पौधे

0
1

रुद्रपुर। जिंदगी जिंदाबाद एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की ओर से जिले भर में 15 हजार पौधे रोपे जाएंगे। शनिवार को डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर संस्थाओं के वाहन को रवाना किया। जिंदगी जिंदाबाद के करमजीत सिंह चाना व आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट की ओर से चलाए गए अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर में 15 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने कहा कि पेड़ों की कमी के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा अधिक हो गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। वहां एसडीएम मनीष बिष्ट, गौरव पांडे, उमेश चंद्र तिवारी, बलजीत कौर, प्रियंका सचदेवा, तनिषा अरोड़ा, हरजिंदर सिंह लाडी, हरविंदर चुघ आदि थे।