Monday, April 13, 2026
Home उत्तराखण्ड कड़ाके की ठंड के चलते सूखाताल में अब तक पूरी तरह नहीं...

कड़ाके की ठंड के चलते सूखाताल में अब तक पूरी तरह नहीं पिघली बर्फ

0
2

नैनीताल। नैनीताल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सूखाताल में नौ दिसंबर को गिरी बर्फ अभी तक पूरी तरह से नहीं पिघल पाई है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से राहत है। नैनीताल में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते लोग अलाव, हीटर और ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। सुबह-शाम ठंड इतनी तेज है कि सूखाताल क्षेत्र में नौ दिसंबर को गिरी बर्फ अभी तक नहीं पिघल पाई है। पालिका ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि इन दिनों आठ स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। क्रिसमस के बाद थर्टीफर्स्ट तक 25 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी। इधर जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।