Tuesday, October 20, 2026
Home अपराध जवाबी फायरिंग में पैर पर लगी गोली आरोपी पर 15 केस दर्ज...

जवाबी फायरिंग में पैर पर लगी गोली आरोपी पर 15 केस दर्ज पुलिस और बदमाश की मुठभेड़

0
20

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक समेत भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। उसने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया। उसकी पहचान बरेली के स्मैक तस्कर के रूप में हुई है। उसपर बरेली जिले में हत्या समेत कई धाराओं में 15 केस दर्ज हैं। एक एनडीपीएस का केस पुलभट्टा थाने में भी दर्ज है।