Tuesday, October 20, 2026
Home उत्तराखण्ड पीएम इंटर्नशिप योजना का प्रचार करने के निर्देश

पीएम इंटर्नशिप योजना का प्रचार करने के निर्देश

0
19

रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आगामी पांच वर्ष में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 21 से 24 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन ऑनलाइन पोर्टल pminternship.mca.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल, राजकीय आईटीआई काशीपुर के प्रधानाचार्य जग प्रीतम टम्टा आदि मौजूद थे।