Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड लग रहा जाम बीच सड़क तक सज रहीं फल-सब्जी की दुकानें

लग रहा जाम बीच सड़क तक सज रहीं फल-सब्जी की दुकानें

0
2

निरंजनपुर मंडी में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। मंडी में आधी सड़क तक फल-सब्जी की दुकानों का कब्जा है। बची आधी सड़क से वाहन सवार और पैदल चलने वाले लोग आवाजाही करते हैं। कई बार एक साथ कई वाहनों के प्रवेश से जाम लग जाता है। इस कारण व्यापारी और मंडी में खरीदारी करने आने वाले लोग परेशान हो जाते हैं।निरंजनपुर मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। यहां ना तो कोई पार्किंग की व्यवस्था है ना ही जाम से बचने के लिए कोई खास व्यवस्था। बीच सड़क तक फल-सब्जी की दुकानें सजती हैं। आधी सड़क पर कुछ लोग अपने वाहन खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं। इस कारण जाम लग जाता है। शाम के समय समस्या विकराल हो जाती है। इस अव्यवस्था से मंडी प्रशासन भी अनजान बना हुआ है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र आनंद ने बताया कि मंडी में व्यापारियों के लिए कोई सही व्यवस्था ना होने के कारण बीच सड़क तक दुकानें लगती हैं।

कई बार कार्रवाई, नहीं होता असर
मंडी प्रशासन ने अतिक्रमण पर कई बार कार्रवाई की। प्रशासन ने मंडी में अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों के कई बार चालान किए, लेकिन कुछ दिन तक ही इसका असर रहता है। अब फिर मंडी में यही स्थिति हो चुकी है। बीच सड़क तक ही मंडी में दुकाने सज रही हैं।