Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड निकाय चुनाव के दौरान जाति विशेष पर की थी अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस...

निकाय चुनाव के दौरान जाति विशेष पर की थी अपमानजनक टिप्पणी कांग्रेस नेता पार्टी से निष्कासित

0
2

गदरपुर में निकाय चुनाव में मतदान के दौरान एक जाति विशेष के खिलाफ दिए अपमानजनक बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी के पति पर गाज गिर गई है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अनिल को छह साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। अनिल ने पार्टी की ओर से जारी नोटिस का जवाब नहीं दिया था। पहले चुनाव में जनता की अदालत में पत्नी की हार और अब अपमानजनक बयान पर अनिल को पार्टी ने करारा झटका दिया है।बृहस्पतिवार को गदरपुर में एक मतदान केंद्र पर हुए विवाद के दौरान कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रा जोशी के पति अनिल सिंह ने खत्री समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

जैसे ही अनिल की टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ तो समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। खुद कांग्रेस नेता भी अनिल की टिप्पणी से अवाक रह गए और पार्टी बैकफुट पर आ गई थी। टिप्पणी से आहत समाज के लोगों ने अनिल पर कार्रवाई की मांग की थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मामले को गंभीरता से लेकर अनिल को 24 जनवरी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। नोटिस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर पार्टी की सदस्यता से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई थी।