Sunday, April 12, 2026
Home उत्तराखण्ड मंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

मंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0
3

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री का पुतला भी फूंका। शनिवार को महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उत्तराखंड सरकार एवं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। एआईसीसी सदस्य महासचिव अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर लगातार अमर्यादित बयान बाजी करते हैं। कांग्रेस ने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।