Thursday, August 27, 2026
Home अपराध महिला से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

0
16

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि एक महिला ने आरोपी मेहरबान निवासी चांदमारी डोईवाला के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें बताया गया था कि आरोपी ने उसको शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने देर रात आरोपी मेहरबान को गिरफ्तार कर लिया है। मेहरबान ने अपनी पहचान अजय बता कर महिला को शादी का झांसा दिया था।