Monday, April 13, 2026
Home अपराध प्रेमी से हुई अनबन तो नर्स ने गटका जहर

प्रेमी से हुई अनबन तो नर्स ने गटका जहर

0
1

रुद्रपुर। एक महिला ने प्रेमी से अनबन के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने से पहले उसके पैन से अपने हाथ पर सुसाइड नोट भी लिख दिया। महिला ट्रैफिक कांस्टेबल ने उसको अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। वह निजी अस्पताल की नर्स बताई जा रही है। शनिवार की दोपहर गांधी पार्क के पास एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। ई-रिक्शा चालकों की सूचना पर अग्रसेन चौक पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल नीतू बिष्ट वहां पहुंचीं और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज दिया और महिला की जान बच गई। सूचना पर एसआई चंद बिष्ट टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। 36 साल की महिला काशीपुर की रहने वाली है और पेशे से नर्स है। उसका बिलासपुर में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था। उसी के साथ वह रुद्रपुर आई थी। इसी बीच वहां पर दोनों के बीच शादी को लेकर अनबन हुई थी। युवक महिला को छोड़कर चला गया था। इससे नाराज महिला ने कीटनाशक पी लिया। पुलिस ने महिला के पति और फरीदाबाद में रहने वाले पिता को घटना की सूचना दे दी। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं और उसकी पति से काफी समय से अनबन चल रही है।