Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए मांगा इंसाफ

कांग्रेस ने उत्तराखंड की बेटियों के लिए मांगा इंसाफ

0
2

खटीमा। प्रदेश में बढ़ते अपराध और बदहाल व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बेटियों के लिए इंसाफ मांगा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या के नेतृत्व में खटीमा मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म, लूट, डकैती, हत्या और महिलाओं से छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती हैं। इन घटनाओं पर प्रदेश सरकार की चुप्पी चिंताजनक है। वहां पर उमेश राठौर, मोहम्मद ताहिर, सलमान अली, शाहबुद्दीन अंसारी, विक्रम बुंगला,रोहित शर्मा, लक्ष्मण राणा, विजय चंद, समीर, उमेश चंद, पंकज टम्टा, मनोज कोहली, मनीष राणा, रवि अग्रवाल आदि थे।