Sunday, October 18, 2026
Home उत्तराखण्ड कुमाऊं मंडल के छह जिलों में है रोडवेज के 12 डिपो तराई...

कुमाऊं मंडल के छह जिलों में है रोडवेज के 12 डिपो तराई में रामनगर डिपो कमाई में सबसे आगे

0
20

कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 12 डिपो में राजस्व वसूली में बागेश्वर प्रथम स्थान पर है। तराई में रामनगर का प्रदर्शन शानदार रहा है। 1 से 21 जून तक राजस्व वसूली में प्रदेश के डिपो में देहरादून प्रथम स्थान पर रहा है। परिवहन विभाग ने 1 से 21 जून तक राजस्व वसूली के आधार पर श्रेष्ठता सूची जारी की है। श्रेष्ठता सूची में 40 फीसदी राजस्व वसूली, 40 फीसदी डीजल एवरेज और 20 किलोमीटर उपलब्धि का आधार लिया गया है। श्रेष्ठता सूची के आधार पर देहरादून डिपो प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। बागेश्वर प्रदेश में दूसरे स्थान और कुमाऊं मंडल में प्रथम स्थान पर रहा है। कुमाऊं के मैदानी इलाकों में रामनगर प्रथम स्थान पर और प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा है। कुमाऊं मंडल में काठगोदाम और टनकपुर रीजन हैं। रामनगर डिपो के सहायक प्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि तराई के जिलों में रामनगर डिपो प्रथम स्थान पर है।