Saturday, April 4, 2026
Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने किया कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ भगवान सूर्य की...

मुख्यमंत्री धामी ने किया कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ भगवान सूर्य की मूर्ति का किया जाएगा जलाभिषेक

0
2

सीएम धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। कुशीनगर में सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से एकत्रित जल की कलश यात्रा को मुख्यमंत्री ने रवाना किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के सदस्यों मौजूद रहे।