Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड खेत में फेंका शव वारदात के बाद शराबी पति भागा डंडे से...

खेत में फेंका शव वारदात के बाद शराबी पति भागा डंडे से पीटकर बुजुर्ग महिला की हत्या

0
2

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धनकपुर निवासी शांति देवी (65 वर्ष) की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह मकान के पीछे धान के खेत में उनका शव पड़ा मिला। हत्या का आरोप उनके पति कल्याण पर है। घटना के बाद से वह लापता है। पुलिस के अनुसार, दंपती में रात में मारपीट हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। खेतीबाड़ी करने वाले कल्याण ने कुछ समय पहले अपने खेत में मकान बनाया था। वह अपनी पत्नी शांति देवी के साथ अलग रहता था। पुलिस के अनुसार, शराब पीने का आदी कल्याण आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार की रात कल्याण ने पत्नी को डंडे से पीट दिया और मकान के पीछे धान के खेत में शव फेंककर भाग गया। सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी है। मृतक की गर्दन, पैर व पीठ में चोट के निशान हैं। मृतक के नौ बेटे व एक बेटी मछला देवी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बेटे दूसरे राज्य में मेहनत-मजदूरी करने गए हुए हैं। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।