Monday, October 19, 2026
Home उत्तराखण्ड 25 हजार लोग प्रभावित कालीचौड़ दानीबंगर व गायत्रीनगर की बिजली गुल

25 हजार लोग प्रभावित कालीचौड़ दानीबंगर व गायत्रीनगर की बिजली गुल

0
20

हल्द्वानी। गौलापार के गांवों के साथ ही शीशमहल के गायत्रीनगर में सोमवार को बिजली गुल होने से 25 हजार लोग प्रभावित हुए। सुबह से लेकर शाम तक बिजली बाधित होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। यूपीसीएल की ओर ने लॉपिंग-चॉपिंग समेत बिजलीघरों की मेंटेनेस के लिए शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए गौलापार बिजलीघर के कालीचौड़ व दानीबंगर फीडर तथा रानीबाग बिजलीघर के गायत्रीनगर फीडर की बिजली क्रमश: 10 बजे से चार बजे व 10 बजे से दो बजे तक आपूर्ति ठप रही। एसडीओ यूके भास्कर ने बताया कि तय शेड्यूल से पहली ही आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।