Thursday, August 20, 2026
Home उत्तराखण्ड तीन दिन से देहरादून के अस्पताल में थे भर्ती इस्कान के गोपाल...

तीन दिन से देहरादून के अस्पताल में थे भर्ती इस्कान के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन

0
13

तीन दिनों से उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। इस्कॉन के गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का आज सुबह देहरादून में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नाै बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके फेफड़ों में पंक्चर हो गया था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। कल उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।