Monday, April 13, 2026
Home उत्तराखण्ड ठंड में हुआ इजाफा आज भी ऐसा रहेगा मौसम पहाड़ों में बर्फबारी...

ठंड में हुआ इजाफा आज भी ऐसा रहेगा मौसम पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिख रहा असर

0
4

पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है।मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कमी आएगी।

सात दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले वर्षों की तुलना में देरी से सही पर राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले सात में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार घट रहा है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो बुधवार को घटघर 28.1 डिग्री आ गया।