Wednesday, May 27, 2026
Home उत्तराखण्ड लोग घरों से बाहर भागे थराली और बागेश्वर सीमा पर महसूस किया...

लोग घरों से बाहर भागे थराली और बागेश्वर सीमा पर महसूस किया गया भूकंप का तेज झटका

0
7

उत्तराखंड के थराली सहित बागेश्वर की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में दोपहर बाद 2:42 पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। हालांकि यह झटका बहुत कम समय के लिए था। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। ग्वालदम में इसका अधिक तेज झटका महसूस किया गया।