Monday, October 19, 2026
Home उत्तराखण्ड पीएम आवास योजना में 11 हजार से अधिक लोगों का सर्वे पूरा

पीएम आवास योजना में 11 हजार से अधिक लोगों का सर्वे पूरा

0
17

भीमताल (नैनीताल)। जिले के आठ विकासखंडों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 हजार से अधिक लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है। सर्वे पूरा होने के साथ भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी।सूची के तहत लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत 1.30 लाख की धनराशि केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाएगी। साथ ही चयनित लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए मनरेगा योजना के तहत 95 दिन का काम दिया जाएगा। स्वजल योजना से शौचालय निर्माण के लिए धनराशि भी दी जाएगी। जिले के बेतालघाट में 998, भीमताल 1669, धारी 1042, हल्द्वानी 503, कोटाबाग 1509, ओखलकांडा 3000, रामगढ़ 1339 और रामगनर ब्लॉक में 1132 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया है। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि पीएम आवास योजना के लिए सर्वे किया गया है। सर्वे के तहत केंद्र सरकार से चयनित लाभार्थियों को सूची जारी होने के साथ पात्र लोगों को आवास का लाभ दिया जाएगा