Tuesday, June 30, 2026
Home उत्तराखण्ड भाजपा की जीत पर विधायक ने जताई खुशी

भाजपा की जीत पर विधायक ने जताई खुशी

0
9

महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर एक बार फिर विश्वास जताया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देशभर में भाजपा के प्रति जनसमर्थन निरंतर मजबूत हो रहा है। इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सुमन, ममता रतूड़ी, पुनीता भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, चंदू यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।