Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखण्ड चांफी से पदमपुरी तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क

चांफी से पदमपुरी तक गड्ढा मुक्त होगी सड़क

0
22

भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से चांफी से धारी तक बदहाल सड़क को सही कराने के लिए शासन से 9 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। धनराशि स्वीकृत होते ही लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 17 किमी सड़क पर डामरीकरण और इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि शासन से 17 किमी सड़क पर डामरीकरण और टाइल्स लगाई जानी हैं। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।