Sunday, October 18, 2026
Home उत्तराखण्ड पर्यटक की जान बचाने वाले विपिन सम्मानित

पर्यटक की जान बचाने वाले विपिन सम्मानित

0
17

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि विपिन शर्मा ने साहस का परिचय देते हुए बहादुरी का कार्य किया है। विपिन शर्मा ने 2014 की केदारनाथ आपदा में भी सरकार और पुलिस के साथ सहयोग किया और उसी के चलते विपिन शर्मा को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि विपिन शर्मा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। केंद्र सरकार को बहादुरी पुरस्कार के लिए भेजा जाए। इस अवसर पर मनोज सेठी, अब्दुल रहमान, दीपक प्रताप जाटव, नागेंद्र सिंह, राजेश अरोड़ा, मनोज ढींगरा, राजीव पाहवा आदि उपस्थित रहे। शिवपुरी स्थित बीच पर डूब रहे गुरुग्राम के पर्यटक की जान बचाने वाले युवा कल्याण विभाग में कार्यरत मुख्य गाइड विपिन शर्मा को गोल मार्केट में पगड़ी, शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।