Tuesday, April 14, 2026
Home उत्तराखण्ड भीषण गर्मी में नहीं भटकना पड़ेगा नगर में लगेंगे 70 हैंडपंप

भीषण गर्मी में नहीं भटकना पड़ेगा नगर में लगेंगे 70 हैंडपंप

0
1

काशीपुर। नगर निगम गर्मी से राहत देने के लिए क्षेत्र में 70 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। अब राहगीरों को भीषण गर्मी के बीच गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से क्षेत्र में 70 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर निगम की ओर से राहगीरों को गर्मी में राहत देने के लिए प्याऊ और वाटर कूलर लगाने की भी योजना प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि हैंडपंप लगाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से टेंडर प्रक्रिया हो गई है। लगभग 90 लाख की लागत से क्षेत्र में 70 हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने लिए स्थान चिह्नित हो गए हैं। इसके अलावा प्याऊ व वाटर कूलर लगने के लिए सार्वजनिक स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जहां सर्वाधिक लोगों की आवाजाही है और आसपास पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं वहां हैंडपंप लगाए जा रहे हैं।

बस अड्डे पर सुधरी पेयजल व्यवस्था
काशीपुर। रोडवेज डिपो में पिछले एक सप्ताह से सबमर्सिबल मोटर खराब हो गई थी जिससे पेयजल की व्यवस्था चरमरा गई थी। अब नया सबमर्सिबल बोरवेल लगाने के लिए बाद बस अड्डे पर पेयजल की व्यवस्था सुधर गई है। वर्षों पुरानी मोटर पूरी तरह से खराब हाे चुकी थी जिसके बाद पेयजल संकट गहरा गया था। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि नया बोरवेल लगने के बाद पेयजल व्यवस्था सुधर गई है।काशीपुर। नगर निगम गर्मी से राहत देने के लिए क्षेत्र में 70 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। अब राहगीरों को भीषण गर्मी के बीच गला तर करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।मेयर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की ओर से क्षेत्र में 70 नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर निगम की ओर से राहगीरों को गर्मी में राहत देने के लिए प्याऊ और वाटर कूलर लगाने की भी योजना प्रस्तावित है। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त ने बताया कि हैंडपंप लगाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से टेंडर प्रक्रिया हो गई है। लगभग 90 लाख की लागत से क्षेत्र में 70 हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने लिए स्थान चिह्नित हो गए हैं। इसके अलावा प्याऊ व वाटर कूलर लगने के लिए सार्वजनिक स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया गतिमान है। जहां सर्वाधिक लोगों की आवाजाही है और आसपास पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं वहां हैंडपंप लगाए जा रहे हैं।

बस अड्डे पर सुधरी पेयजल व्यवस्था
काशीपुर। रोडवेज डिपो में पिछले एक सप्ताह से सबमर्सिबल मोटर खराब हो गई थी जिससे पेयजल की व्यवस्था चरमरा गई थी। अब नया सबमर्सिबल बोरवेल लगाने के लिए बाद बस अड्डे पर पेयजल की व्यवस्था सुधर गई है। वर्षों पुरानी मोटर पूरी तरह से खराब हाे चुकी थी जिसके बाद पेयजल संकट गहरा गया था। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि नया बोरवेल लगने के बाद पेयजल व्यवस्था सुधर गई है।