Monday, May 4, 2026
Home अपराध पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज मोरी में अवैध...

पुलिस ने 31 लोगों के खिलाफ की एफआईआर दर्ज मोरी में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई

0
1

उत्तराकशी मोरी में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 31 लोगों के खिलाफ एफआईआज दर्ज की गई। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण और तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व थाना मोरी पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मोरी के दुरस्त ग्राम पेन्सर (कनुरा तोक मार्ग) में छापा मारा गया। इस दौरान लगभग 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अवैध अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया।मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल एकत्रित किए गए। बिना लाइसेंस अवैध खेती करने वाले 31 भू-स्वामियों के खिलाफ थाना मोरी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here