Friday, April 17, 2026
Home उत्तराखण्ड काशीपुर डाकघर को मिला अधिक खाते खोलने पर पुरस्कार

काशीपुर डाकघर को मिला अधिक खाते खोलने पर पुरस्कार

0
3

काशीपुर। हल्द्वानी डाकघर में वर्ष 2023-2024 की वार्षिक समीक्षा बैठक हुई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान काशीपुर मुख्य डाक घर को सर्वाधिक बचत बैंक खाते खोलने और सुकन्या समृद्धि खाते खोलने में नैनीताल मंडल में दूसरा स्थान मिला है। भारतीय डाक विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक में काशीपुर मुख्य डाकघर को अधिक खाते खोलने पर नैनीताल मंडल में दूसरा स्थान मिला है। इसके लिए पोस्टमास्टर आरसी तिवारी को सम्मानित किया गया।इसके लिए नैनीताल मंडल प्रवर अधीक्षक डाकघर जितेंद्र सिंह ने काशीपुर मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर आरसी तिवारी को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।