Tuesday, October 27, 2026
Home खास खबर स्कूल-ऑफिस जाने वालों को हुई परेशानी सड़कों पर भरा पानी चंडीगढ़-मोहाली में...

स्कूल-ऑफिस जाने वालों को हुई परेशानी सड़कों पर भरा पानी चंडीगढ़-मोहाली में सुबह से झमाझम बरसात

0
17

चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार सुबह माैसम बदल गया और झमाझम बरसात हुई। मोहाली में सुबह करीब साढ़े छह बजे हल्की बूंदा बांदी शुरू हुई जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। बरसात के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। बलौंगी खरड़ हाइवे पर राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतें आई। काम पर जाने वाले लोगों ने बारिश से बचने के लिए फलाईओवर का सहारा लेते हुए उनके नीचे काफी समय तक खड़े दिखाई दिए।

वहीं पूरे चंडीगढ़ में मंगलवार देर रात से ही बारिश जारी है। कुछ घंटे यह बारिश और जारी रही तो यह सीजन का सबसे लंबा स्पैल होगा क्योंकि चंडीगढ़ में इस बार छोटे-छोटे स्पैल में ही बारिश हुई है। चंडीगढ़ में सुबह 8:30 तक 36.3 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश की वजह से शहर के तापमान में भी कमी आई है और सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। बारिश ज्यादा तेज नहीं है इसलिए जलभराव आदि की स्थिति नहीं है।