Friday, October 23, 2026
Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड ओलंपिक के लिए कबड्डी टीम का चयन

उत्तराखंड ओलंपिक के लिए कबड्डी टीम का चयन

0
21

देवभूमि कबड्डी एकेडमी में ट्रायल के बाद उत्तराखंड ओलंपिक के लिए कबड्डी सीनियर वर्ग की बालक व बालिका टीम का चयन किया गया। इस दौरान कोच, कप्तान व मैनेजर आदि भी चयनित किए गए। ट्रायल में बालक वर्ग के लिए अमन चौहान, अंकित शर्मा, कल्याण राणा, रोशन राणा, यशवीर सिंह, गोविंद चौहान, विकेश चौहान, अनमोल अहलावत, आकाश शर्मा, निर्मल, प्रेम सिंह बिष्ट का चयन किया गया।

टीम के कप्तान की जिम्मेदारी राष्ट्रीय पदक विजेता तुलसी चौहान को दी गई। इसी प्रकार से बालिका वर्ग में हिमांशी, मोनिका, ईशा, कविता, सृष्टि जोशी, अमीषा चौहान, कुसुम चौहान, वर्षा चौहान, दृष्टि चौहान, मितिशा पंवार, शालिनी बेलवाल का चयन किया गया। टीम का कोच भरत सिंह तोमर व मैनेजर रणवीर सिंह तोमर को बनाया गया। इस दौरान जिला देहरादून कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष धन सिंह चौहान के अलावा अन्य पदाधिकारी प्रवीण चौहान, कुंवर सिंह राय, नरेंद्र चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अजय नौटियाल, अजय चौहान, संजय राठौर, प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे।