Tuesday, April 14, 2026
Home अपराध विकासनगर में शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का...

विकासनगर में शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

0
2

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 10 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात नहीं बताई थी। जब शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला की तहरीर के मुताबिक, वह करीब 10 वर्ष पहले उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने की बात पर टाल-मटोल करता रहा। एक दिन पता चला कि व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। इसके बाद जब व्यक्ति पर शादी का दबाव बनाया तो उसने मारपीट की। किसी को दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।