Sunday, April 5, 2026
Home अपराध निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को 4.85 लाख का चूना लगाया

निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को 4.85 लाख का चूना लगाया

0
2

हल्द्वानी। निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगों ने 4.85 लाख का चूना लगा दिया। सात महीने पहले फोन के जरिये शिकार बने कर्मचारी से अलग-अलग किस्तों में रुपये ट्रांसफर कराए गए। बड़ी रकम के लालच में आए भुक्तभोगी को काफी दिनों बाद ठगी का पता चला। शीशमहल निवासी दीपक ने काठगोदाम थाने में दी तहरीर में कहा कि 19 मार्च 2025 को किसी अंजान नंबर से उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को अर्जुन रमेश मेहता बताया। कहा कि वह धानी स्टोक्स से जुड़ा है। कहा, उसकी कंपनी में निवेश कर पैसा डबल करवा सकते हो। फोन करने वाले ने यह प्रलोभन देकर कस्टमर केयर लिंक भेजा। इसमें जानकारी दी कि अन्य लोगों की ओर से लगाए पैसे किसी तरह डबल किए गए। इस पर उसने कैनरा व यूनियन बैंक के खातों से रकम भेज दी। बाद में जब उसने रुपये निकालने चाहे तो ठगों ने सर्विस चार्ज मांगा। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।