Monday, April 13, 2026
Home खास खबर करीब 1500 परिवार हुए प्रभावित आरक्षित वन की भूमि पर था अतिक्रमण...

करीब 1500 परिवार हुए प्रभावित आरक्षित वन की भूमि पर था अतिक्रमण असम के नगांव में चला बेदखली अभियान

0
2

असम के नगांव जिले में शनिवार को एक बड़ा बेदखली अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लगभग 795 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को खाली कराना है, जहां करीब 1,500 परिवार वर्षों से रह रहे थे। सुबह से ही लुटीमारी इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह कार्रवाई शुरू हुई।

पहले ही जारी किया गया था नोटिस
अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन ने तीन महीने पहले ही लोगों को नोटिस देकर इलाके खाली करने को कहा था। शुरुआत में दो महीने की समय सीमा दी गई थी। बाद में निवासियों के अनुरोध पर प्रशासन ने एक महीने का अतिरिक्त समय भी दिया।

1100 परिवारों ने पहले ही छोड़ दिया था घर
अब तक 1100 से अधिक परिवार अपने घरों को खुद ही तोड़कर सामान लेकर हट चुके हैं। इनमें पक्के और कच्चे दोनों तरह के घर शामिल हैं। बाकी बचे घरों को प्रशासन की तरफ से हटाया जा रहा है।