Friday, April 10, 2026
Home उत्तराखण्ड दीपावली नजदीक आते ही खनकने लगा बर्तन बाजार

दीपावली नजदीक आते ही खनकने लगा बर्तन बाजार

0
2

हल्द्वानी। नवरात्र से बर्तन बाजार में चमक आनी शुरू हो गई है। कारोबारी दीपावली की तैयारियां कर रहे हैं। बाजार में ट्राई प्लाई के अलावा इंडक्शन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन उपलब्ध हैं। तांबे और पीतल के बर्तनों की खरीद शुरू हो चुकी है। शहर में बर्तनों और क्राॅकरी की प्रमुख रूप से 35 से 40 दुकानें हैं। त्योहार के समय इन दुकानों में रौनक आने लगती है। प्रमुख बर्तन व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ के लिए ऐपण के बर्तन आ चुके हैं। इसका सेट 200 रुपये में उपलब्ध है। इंडक्शन के अलावा तीन लेयर के ट्राई प्लाई निर्मित बर्तन भी बाजार में आ चुके हैं। बताया कि तांबे के बर्तन 1000 रुपये प्रति किलो से शुरू हैं। पीतल के 900 रुपये और स्टील के 250 रुपये किलो के हिसाब से आ रहे हैं।