Wednesday, April 8, 2026
Home उत्तराखण्ड कांग्रेस नेता की डांट का असर, गंदगी से आज़ाद हुआ आज़ाद नगर

कांग्रेस नेता की डांट का असर, गंदगी से आज़ाद हुआ आज़ाद नगर

0
3

जोशी ने फोन पर हड़काया, सफाई महकमा दौड़ा चला आया

एक्टिव मोड पर मेयर पद के दावेदार नवीन जोशी

भारत न्यूज लाइव (देहरादून ब्यूरो)। जैसे-जैसे नगर निगम व निकायों के चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। कांग्रेस पार्टी में भी मेयर पद के दावेदार सफाई व्यवस्था को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की ओर से मेयर पद के दावेदार प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी भी पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है, जिसकी बानगी देहरादून के अलग-अलग वार्डों की सड़कों पर उनके एक्शन के रूप में देखने को मिल रही है।

नवीन जोशी के अनुसार, नगर निगम में मेयर पद पर पिछले काफी लंबे समय से भाजपा काबिज रही है। लेकिन इस बीच गंदगी, कूड़े के ढेर, खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़के, बंद बदबूदार नालियां और नगर निगम में भाजपा का भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बना रहा है। सफाई के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। गलियों की सड़के कूड़े की ढेर में तब्दील हो चुकी है।

भाजपा जान चुकी है कि इस बार देहरादून में मेयर कांग्रेस पार्टी का ही बनने जा रहा है और इनका भ्रष्टाचार उजागर होने जा रहा है। इसी डर से पिछले करीब 1 साल से भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर नगर निगम के चुनाव को अब तक टाला जा रहा है, जिसने स्थिति को और भी भयावह बना दिया है। इसी की पड़ताल करने मैं गली-गली वार्ड-वार्ड जाकर चक्कर लगा रहा हूं ताकि लोगों को जागरुक कर सकूं।

जनता को जागरुक किए जाने के कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ग्राउंड रिपोर्ट जानने आजाद नगर पहुंचे, जहां लोगों ने बताया कि यहाँ पर सफाई व्यवस्था व कूड़ा उठान की व्यवस्था बहुत खराब है। नालियां चोक हो रखी हैं। नगर निगम के कर्मचारी काम नहीं करते। इस वजह से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है।
लोगों की समस्याओं को सुनकर जोशी ने तुरंत फोन लगाकर नगर निगम के अधिकारियों को सुधर जाने की नसीहत दे डाली। जिसका असर भी देखने को मिला। नगर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे व सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने में जुट गए। जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में कोताही बरती गयी तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड भंग होने की वजह से जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। ये जनता के हित में बहुत आवश्यक है कि यथाशीघ्र नगर निगम के चुनाव करवाए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here