Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोदभराई की रस्म

आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गोदभराई की रस्म

0
1

क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की गोदभराई कराई व पौष्टिक आहार का वितरण किया। इसके साथ ही महिलाओं को राज्य व केंद्र सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। लखनवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि गोद भराई एक प्राचीन परंपरा है। सरकार इस परंपरा के आधार पर गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था कर रही है। ग्राम प्रधान सुंदरलाल ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक महिला को मिलना चाहिए।

इस अवसर पर महिलाओं की गोद भराई कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुमन तिवारी, सुपरवाइजर सरस्वती, अमृता देवी, वीणा देवी, ममता देवी, मीना डोगरा, उर्मिला आदि उपस्थित रहीं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरागी वाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया है जिसमें तीन माह से लेकर तीन साल तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। ग्राम स्थित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में 70 महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। इस दौरान बैरागीवाला के ग्राम प्रधान विक्की कश्यप, अलका देवी, किरण देवी, उमेश देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी मौजूद रहे।