Friday, April 10, 2026
Home उत्तराखण्ड कई जगह एक नाम तीन बार कई जगह मतदाता सूची से कट...

कई जगह एक नाम तीन बार कई जगह मतदाता सूची से कट गए नाम

0
1

मतदाता सूची का कई बार पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, बावजूद उसमे खामियां सामने आ रही हैं। कई जगहों पर मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम गायब हैं तो कहीं एक नाम तीन-तीन बार सूची में डाला गया है। मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायत की जा चुकी है। नगर निगम की मतदाता सूची को कई बार अपडेट किया जाता है, ताकि एक भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। लेकिन, देहरादून नगर निगम की मतदाता सूची में बड़ी बड़ी गड़बड़ी मिली है। गुजराड़ा मानसिंह वार्ड में क्रमांक संख्या 2701 से 2703 तक रोशन सिंह का नाम है। इसे लेकर आपत्ति जताई गई है। उधर, दो दिन पूर्व इसी वार्ड के लोग मतदाता सूची से करीब 250 वोट कटने का आरोप लगा चुके हैं। जबकि 2018 में उनकी वोट थी। मतदाता सूची में नाम और पिता के नाम में भी गलतियां हैं। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि जब मतदाता मत डालने के लिए जाता है तो नाम में गलती की वजह से उसको परेशानी है।