Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर उड़ान रद्द

इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर उड़ान रद्द

0
1

पंतनगर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली उड़ान संख्या 6ई 7156 बृहस्पतिवार को तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट 2:45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 3:45 बजे पंतनगर पहुंचती है और आधा घंटे बाद वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। फ्लाइट निरस्त होने से पंतनगर आने और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टैक्सी अथवा किराया वापसी का विकल्प दिया।