Monday, April 13, 2026
Home उत्तर प्रदेश जानिए कब तक रह सकता है ऐसा मौसम बारिश से मौसम में...

जानिए कब तक रह सकता है ऐसा मौसम बारिश से मौसम में आया बदलाव, पारा गिरा- मिली राहत

0
4

बृहस्पतिवार को जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है, जिसके कारण घने बादल छाए और 30.5 मिमी बारिश हुई। गोरखपुर में सुबह से ही तेज हवा और बारिश से तापमान 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 19 मई से पूरे यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है।

बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कई जगह नालियां चोक होने से स्थिति और बिगड़ गई। फोर लाइन हाईवे में काम के चलते कई जगह जलभराव हुआ। बारिश के कारण नाले की गंदगी रामगढ़ ताल में जा समाई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल संग मेयर और मुख्य अभियंता संजय चौहान ने शहर के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया और जलनिकासी के लिए सुनिश्चित इंतजाम करने का निर्देश दिया। मौसम वैज्ञानिक दानिश खान ने बताया कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही बने रहेगा। 25 मई तक बारिश होने की संभावना है।