Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड साइबर क्राइम और नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

साइबर क्राइम और नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

0
2

उत्तरकाशी। पुलिस की ओर से लोगों को जगह-जगह साइबर क्राइम और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की टीम नए कानून की जानकारी भी दे रहे हैं। धौंतरी पुलिस ने कमद बाजार में स्थानीय व्यापारी, श्रमिकों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं हर्षिल में पुलिस ने बाजार में लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की। इधर, धरासू पुलिस ने गढ़वालगाड गांव के लोगों के साथ गोष्ठी कर नशे व साइबर क्राइम की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। साथ ही नए साल से गांव में नशे व अवैध शराब के प्रचलन को बंद करने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव में शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों के दौरान गांव में शराब व नशे का प्रचलन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। साथ ही ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छता का संकल्प भी लिया।