Sunday, April 5, 2026
Home उत्तराखण्ड सिंगर हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

सिंगर हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

0
2

श्यामपुर। मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हनी सिंह अक्सर नीलेश्वर महादेव मंदिर में आते रहते हैं। बृहस्पतिवार को भी वे अपने पजांब के सुरक्षाकर्मियों के साथ मंदिर पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि स्थानीय पुलिस के पास बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह के आगमन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है हो सकता है यह उनका गोपनीय कार्यक्रम हो।