Saturday, April 11, 2026
Home अपराध छात्रा को जन्मदिन पर घर ले जाकर सहपाठी ने किया दुष्कर्म

छात्रा को जन्मदिन पर घर ले जाकर सहपाठी ने किया दुष्कर्म

0
2

एक छात्रा ने सहपाठी पर घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सहपाठी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह 2019 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात कोर्स कर रहे एक सहपाठी छात्र से हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। बताया कि छात्र उसे विश्वास में लेकर तीन सितंबर 2019 को अपना जन्मदिन बताकर अपने घर गांव बसेड़ी, लक्सर ले गया था। वहां छात्र ने अपने माता-पिता से मिलवाया था।

रात में खाना खाने के बाद वह एक कमरे में सो गई थी। रात में करीब एक बजे युवक उसके कमरे आया और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी शिकायत उसने छात्र के माता-पिता से की थी। इस पर उन्होंने बदनामी का हवाला देते हुए किसी को वारदात के बारे में जानकारी नहीं देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह दोनों की शादी करा देंगे।आरोप लगाया कि छात्र ने शादी का झांसा देकर और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि 20 नवंबर 2024 को वह अपने घर आई गई थी। इसके बाद युवक उसके घर आया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।