Sunday, April 5, 2026
Home खास खबर बैटल ऑफ गलवां का पहला गाना मातृभूमि रिलीज रिपब्लिक डे के मौके...

बैटल ऑफ गलवां का पहला गाना मातृभूमि रिलीज रिपब्लिक डे के मौके पर सलमान के फैंस को मिला तोहफा

0
2

इस साल वॉर फिल्म की बहार रहेगी। पहली जनवरी को ‘इक्कीस’ ने दस्तक दी थी। अब सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ छाई है, जो कल 23 जनवरी को रिलीज हुई। इस बीच सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ भी खूब सुर्खियों में है। आज शनिवार को फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ है।

देशभक्ति के जोश औज जज्बे से भरपूर है गाना
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ सेना की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें सलमान खान आर्मी यूनिफॉर्म पहने दिखेंगे। ‘मातृभूमि’ गाने में उनका यह अंदाज देखा जा सकता है। यह गाना श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाया है। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। समीर अंजान ने इसके लिरिक्स लिखे हैं।

सलमान के फैंस को मिला तोहफा
‘मातृभूमि’ गाना मुख्य रूप से सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया है। इसमें सेना के जवान की निजी जिंदगी और देश के लिए उसके कर्तव्य दोनों को दिखाया गया है। ‘मातृभूमि’ सॉन्ग ऐसे वक्त में रिलीज हुआ है, जब दो दिन बाद 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाएगा। रिपब्लिक डे पर यह गाना सलमान के फैंस के लिए किसी तोहफे की तरह है। फैंस की इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की कहानी भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवां घाटी पर हुए संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। उन्हें सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने निर्देशित किया है। इस गाने ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।