Monday, April 13, 2026
Home उत्तराखण्ड भगवान परशुराम की मूर्ति का हुआ अनावरण

भगवान परशुराम की मूर्ति का हुआ अनावरण

0
2

रुद्रपुर। ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और विधि विधान के साथ परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया गया। ब्राह्मण समाज की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार सुबह पारंपरिक वेशभूषा में आवास विकास स्थित परशुराम पार्क से कलश यात्रा निकाली। इसके बाद पार्क में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति का अनावरण किया गया। भंडारे में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहां मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित मुकेश वशिष्ठ, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पंडित नितिन कौशिक, संजीव शर्मा, इंद्रेश मिश्रा आदि थे।