Saturday, April 11, 2026
Home उत्तराखण्ड तीन घायलों की हालत गंभीर बुंखाल मेले से थे लौट रहे वाहन...

तीन घायलों की हालत गंभीर बुंखाल मेले से थे लौट रहे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा दो की मौत

0
1

पौड़ी के थलीसैंण ब्लॉक के टीला रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष पैठानी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पैठानी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि सभी लोग बुँखाल मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान टीला गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

मृतक
वीरेंद्र पुत्र सरदार सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम टीला ,पैठानी।
संतोष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम टीला थाना पैठानी।

घायल
घायल सोहन सिंह पुत्र मदन सिंह (32) ग्राम टीला थाना पैठानी।
घायल वीरेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह (25) ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग।
घायल सिताब सिंह पुत्र मदन सिंह (31) ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग।
घायल वीरेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह (28) ग्राम टीला थाना पैठानी।
घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर