Saturday, April 4, 2026
Home अपराध पूर्व प्रधान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधान पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0
3

बाजपुर। पुलिस ने एक पखवाड़े पहले पूर्व प्रधान पर हुए हमले के आरोप में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आठ अगस्त को पूर्व प्रधान सरताज और उसके भाई पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें पूर्व प्रधान सरताज और उसका भाई घायल हो गए थे। पूर्व प्रधान की पत्नी रुकसार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि एसएसआई विनोद फर्त्याल ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर पूर्व प्रधान पर हुए हमले के नामजद आरोपी कुवंरपाल और राजेंद्र निवासी गांव रानीनागल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे में घटना प्रयुक्त डंडे बरामद हुए हैं।