Saturday, April 11, 2026
Home अपराध देवर का सिर फोड़ने का लगाया आरोप महिला से छेड़छाड़ केस

देवर का सिर फोड़ने का लगाया आरोप महिला से छेड़छाड़ केस

0
3

किच्छा। लालपुर के आरकेपुरम निवासी एक महिला ने छह लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।तहरीर में महिला ने कहा है कि बृहस्पतिवार को वह अपने घर में बैठी थी। इसी बीच पड़ोसी राजेन्द्र खुराना, सतपाल, बलविन्दर बुल्लर, करमजीत व अन्य दो लोग वहां आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने उनसे बदतमीजी की।उन्होंने अपने पति आनंद सिंह को फोन किया तो वह अपने भाई अर्जुन के साथ पहुंचे और छेड़खानी का विरोध किया।

इस दौरान आरोपियों ने उनके पति और उनके भाई के साथ गालीगलौज कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उनके देवर अर्जुन का सिर फट गया। कमल रस्तोगी बीच बचाव का प्रयास करने लगे तो उनके ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर सिर फोड़ दिया।बीच बचाव करने के लिए आए अन्य पड़ोसी की भी आरोपियों ने पिटाई और अपने वाहन छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।