Sunday, April 5, 2026
Home उत्तराखण्ड अल्मोड़ा में मतदान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं 53 % ने...

अल्मोड़ा में मतदान में पुरुषों से आगे निकली महिलाएं 53 % ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

0
2

चुनाव में अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर वोट डालने में महिलाएं, पुरुषों से आगे निकल गईं। यहां 53 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि वोट करने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 46 प्रतिशत है। चुनाव आयोग ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को सचिवालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया, प्रदेशभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा है। प्रदेशभर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना संज्ञान में नहीं आई। बताया, राज्य में 83,37,914 में से 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बताया, अल्मोड़ा जिले में 13,39,327 में से छह लाख 53 हजार 896 मतदाताओं ने वोट डाला।

इनमें 3,48,378 महिलाएं और 3,05,516 पुरुष शामिल हैं। यहां महिला मतदाताओं की संख्या, पुरुषों के मुकाबले अधिक रही है। बताया, 295 में से 87 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अल्मोड़ा लोकसभा में महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोटिंग की थी। इस सीट पर 51.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। 57.40 प्रतिशत महिला और 46.44 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।