Monday, August 24, 2026
Home उत्तराखण्ड 1 गंभीर रूप से घायल अल्मोड़ा के भतरौंजखान में बड़ा हादसा खाई...

1 गंभीर रूप से घायल अल्मोड़ा के भतरौंजखान में बड़ा हादसा खाई में गिरी मैक्स एक की मौत

0
14

अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में बुधवार की तड़के टाटा मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का रामनगर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बुधवार की तड़के करीब 5:30 बजे के आसपास टाटा मैक्स संख्या uk-19ta-2494 जो दिल्ली सेदेघाट जा रही थी। जब टाटा मैक्स भतरौंजखान के पनुवाद्योखन के पास गोदी गांव के आसपास पहुंची तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। जिसमें वाहन चालक सुरेश पुत्र बहादुर राम घायल हो गया। जबकि उसके साथ बैठे मोहित कुमार पुत्र चंदन निवासी ग्राम टिमली सियालदह देघाट अल्मोड़ा की मौत हो गई। मोहित का शव प्राथमिक चिकित्सालय भतरौंजखानमें रखा गया है। वहीं घायल वाहन चालक संगम विहार नई दिल्ली का रहने वाला है, जिसका उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है।