Thursday, May 21, 2026
Home लाइफ स्टाइल टैक्नोलॉजी वाट्सएप-इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर से बहाल

वाट्सएप-इंस्टाग्राम की सेवाएं फिर से बहाल

0
8

हम परेशानी दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द हम इसे सही कर देंगे, जिससे लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। दुनिया भर में आ रही दिक्कतों पर व्हाट्सएप ने कहा था कि हम जानते हैं कि कुछ लोग अभी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर ने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपयोग करने का प्रयास करते समय समस्या की रिपोर्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं में वृद्धि देखी है। डाउनडिटेक्टर एक लोकप्रिय वेबसाइट जो वेब आउटेज को ट्रैक करती है।

देश-विदेश के यूजर्स को आई परेशानी
अचानक व्हाट्सएप डाउन होने के कारण लोग परेशान हो गए हैं। एक यूजर ने बताया कि व्हाट्सएप पर फोटो-वीडियो तो क्या मैसेज तक भेजने में दिक्कत आ रही है। भारत के कई शहरों में व्हाट्सएप डाउन होने की जानकारी मिली थी। व्हाट्सएप डाउन होने के कारण देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए। व्हाट्सएप डाउन की अधिकांश शिकायतें राजधानी नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से सामने आई है।

मेटा के सभी सर्वर्स डाउन
मेटा का सर्वर 5 मार्च को डाउन हुआ था। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला था। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया था। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी थी।