Sunday, August 23, 2026
Home उत्तराखण्ड गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बहा पहाड़ी से पत्थर गिरने से...

गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बहा पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आया व्यक्ति

0
11

गोपेश्वर डुमक गांव के एक ग्रामीण की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह सोमवार अपराह्न अपनी मां राजमती देवी और भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौट रहे थे। कलगोठ मार्ग से डुमक जाते समय पांग गदेरे के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और रणजीत सिंह के सिर पर लग गया। हादसे में वे गदेरे में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने देर रात तक ढूंढखोज की। आखिर में रणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया गया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह और गोविंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी।