Friday, October 23, 2026
Home अपराध विकासनगर में 19 ई-रिक्शा समेत 31 वाहनों के चालान

विकासनगर में 19 ई-रिक्शा समेत 31 वाहनों के चालान

0
16

पछवादून में ई-रिक्शा के बेतरतीब संचालन पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर 19 ई-रिक्शा समेत 31 वाहनों का चालान कर दिया। परिवहन विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रावत सिंह कटारिया के नेतृत्व में क्षेत्र के विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर व सेलाकुई में ई-रिक्शा के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 19 ई-रिक्शा समेत 31 वाहनों का चालान किया गया। जरूरी कागजात नहीं होने पर दो वाहन सीज भी किए गए। उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने व यात्री वाहनों में सामान ढोने वाले ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जा रही है।