Monday, October 19, 2026
Home उत्तराखण्ड मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग पर सम्मेलन शुरू

मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग पर सम्मेलन शुरू

0
21

यूपीईएस में मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग (आईसीएमएलडीई 3.0) पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। 29 नवंबर तक चलने वाले सम्मेलन का मकसद एआई और डेटा इंजीनियरिंग में ग्लोबल चुनौतियों और उभरते अवसरों को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों से 400 से अधिक शोध पत्रों को प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि डॉ. संजय बहल ने कहा, दुनियाभर के रिसर्चर्स, शिक्षाविद और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साथ लाकर, यह सम्मेलन न केवल अत्याधुनिक इनोवेशन को आगे बढ़ाता है, बल्कि सहयोग और नॉलेज शेयरिंग करने को भी बढ़ावा देता है। इस मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. राम शर्मा, डॉ. विजयन के. असारी, डॉ. अमित सचान, डॉ. विजयशेखर चेलाबोइना आदि मौजूद रहे।