Saturday, May 23, 2026
Home उत्तराखण्ड 3 नवंबर को मुर्मू का संबोधन विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार...

3 नवंबर को मुर्मू का संबोधन विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण

0
9

उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा अवसर आ रहा है। जब विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित होने जा रहे विशेष सत्र में तीन नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र में संबोधित किया था। तीन व चार नवंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। दो नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

तीन नवंबर को देहरादून विधानसभा में विशेष सत्र का राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। इससे पहले मई 2015 में पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र में संबोधित किया था।रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष सत्र ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में पक्ष-विपक्ष राज्य की राज्य यात्रा के साथ भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। विधानसभा सचिवालय भी सत्र को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटा है।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि विशेष सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इसके अलावा सदन में राज्य के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। इस सत्र में कोई विधायी कार्य नहीं होंगे।